लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं धर्मेंद्र यादव? संसद में अखिलेश यादव के लिए ढाल बनने वाले भाई की पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव इन दिनों संसद में अपने कड़े तेवरों के लिए चर्चा में हैं. अखिलेश यादव के चचेरे भाई और आजमगढ़ सांसद की राजनीतिक यात्रा और पीएम मोदी के साथ हुई उनकी हालिया बहस का पूरा विश्लेषण.

social share
google news

लोकसभा में जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सदन के भीतर प्रवेश करते हैं, तो उनके साथ सांसदों का एक बड़ा हुजूम नजर आता है. इस हुजूम में एक चेहरा ऐसा है जो साये की तरह अखिलेश यादव के साथ रहता है और उनके बैकबोन (रीढ़ की हड्डी) के रूप में खड़ा नजर आता है. सदन में कोई अखिलेश यादव को टोके या उनसे उलझे, तो यह शख्स सबसे पहले ढाल बनकर सामने आता है. हम बात कर रहे हैं सपा के कद्दावर नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की.