लेटेस्ट न्यूज़

Mathura garbage fire: हाईवे किनारे कचरे के ढेर में 4 दिन से सुलगती आग, धुएं और बदबू से लोगों का जीना हुआ मुश्किल

Garbage dump fire Mathura: मथुरा के फरह क्षेत्र में आगरा-मथुरा हाईवे किनारे कचरे के ढेर में चार दिनों से आग सुलग रही है, जिससे आसपास के लोगों और स्कूली बच्चों को धुएं और दुर्गंध से परेशानी हो रही है. शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है, हालांकि सूचना मिलने पर टैंकर भेजकर आग पर काबू पाने की बात कही गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Garbage dump fire Mathura: मथुरा फरह क्षेत्र में आगरा-मथुरा हाईवे किनारे नगर पंचायत द्वारा डाले गए कचरे के ढेर में पिछले चार दिनों से आग सुलग रही है. विकास खंड कार्यालय, कृषि कार्यालय और कन्या इंटर कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान पास होने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. आग से उठता धुआं और बदबू राहगीरों के साथ-साथ आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है.