लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड में जलकर राख हुईं 200 झुग्गियां, अब आगे इनका क्या होगा

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग में 200 से अधिक घर जलकर नष्ट हो गए. कई परिवारों के सपने राख हो गए हैं. प्रशासन से राहत की मांग की जा रही है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

लखनऊ के विकास नगर में भीषण अग्निकांड हुआ है. यह आग लगने की घटना बुधवार की रात हुई जिसमें करीब 200 से ज्यादा घर जलकर राख हो गए. इस घटना में परिवारों के घर, उनकी उम्मीदें और सामान सब कुछ नष्ट हो गया. बच्चों की जल चुकी किताबें और उनकी भविष्य की उम्मीदें राख के ढेर में खो गई हैं. इस हादसे ने यहाँ के लोगों की ज़िंदगी पर गहरा असर डाला है.