दोहरी नागरिकता मामले में कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, क्या मुसीबत में अब फंस जाएंगे राहुल गांधी?
Rahul Gandhi FIR: लखनऊ की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े आरोपों की गहन जांच कर रिपोर्ट पेश करें.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi FIR: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पुलिस को FIR दर्ज करने के साथ जांच करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के इस फैसले के बाद यूपी की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है.