UP Weather Update: यूपी में अचानक पलट गया मौसम... बारिश को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत समेत कई जिलों में शुक्रवार शाम अचानक बारिश हुई. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को इसकी वजह बताया है. अब आगे कैसा रहेगा मौसम?
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है. शुक्रवार शाम होते-होते यूपी के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है. शुक्रवार शाम को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत सहित आसपास के इलाकों में अचानक बादलों ने डेरा डाल दिया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई.