लेटेस्ट न्यूज़

संसद में आमने सामने आ गए अखिलेश यादव और निशिकांत दुबे, दोनों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक

लोकसभा में अखिलेश यादव और निशिकांत दुबे के बीच तीखी बहस हुई. अखिलेश ने कन्नौज के मंदिर को गंगाजल से धोने का मुद्दा उठाकर भेदभाव का आरोप लगाया, जिस पर निशिकांत दुबे ने उन्हें करारा जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

संसद के निचले सदन में परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए. बहस इतनी बढ़ गई कि सपा के तमाम सांसद सदन के बीचों-बीच (वेल में) आकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के एक मंदिर का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, जिस पर निशिकांत दुबे ने भी पलटवार किया.