अयोध्या: कनक भवन मार्ग की बदहाली से रामभक्त परेशान! टूटी सड़क और उखड़े पत्थरों ने बढ़ाईं मुश्किलें
ADVERTISEMENT
अयोध्या में कनक भवन जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब है. टूटी सड़क और गड्ढों के कारण श्रद्धालुओं को चोट लगने का डर बना रहता है. प्रशासन ने सीवर कार्य पूरा होने के बाद सुधार का आश्वासन दिया है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद जहां एक ओर पूरी नगरी का कायाकल्प हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सुप्रसिद्ध कनक भवन की ओर जाने वाली सड़क की बदहाली श्रद्धालुओं की आस्था और प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रही है. कनक भवन मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण देश-विदेश से आने वाले रामभक्तों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
