सुल्तानपुर में पिता की हैवानियत कैमरे में हुई कैद, पिता ने बेटी को लात-घूंसों से पीटने के बाद नाले में फेंका, हैवानियत देख लोग हुए हैरान!
Sultanpur crime news: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता द्वारा अपनी छोटी बच्ची के साथ की गई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT

Sultanpur Child Assault News
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता द्वारा अपनी छोटी बच्ची के साथ की गई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो में आरोपी अपनी ही मासूम बेटी को बेरहमी से पीटता और गंदे नाले में डुबोने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना को लेकर इलाके में लोगों के बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है.
