लेटेस्ट न्यूज़

'सुना है CM ने गाजियाबाद पुलिस को खूब धमकाया...', सूर्या हत्याकांड में असद के एनकाउंटर के बाद सपा नेता ने योगी सरकार को जमकर घेरा?

Asad Police Encounter News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है.

ADVERTISEMENT

ghaziabad teen murder, surya murder video, cctv murder footage, teenage boy killing, group stabbing attack, ghaziabad crime update
सूर्या चौहान, मृतक (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Ghaziabad Surya Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. असद की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि अपराध रोकने में नाकाम रहने के बाद सरकार एनकाउंटर को उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है, जबकि सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.