Moradabad Crime News: मुरादाबाद के चक फाजलपुर में तलवार लहराने से भड़का विवाद,दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट
मुरादाबाद के चक फाजलपुर में महिलाओं के बीच नंगी तलवार लहराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष और पथराव हुआ. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है.
ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना के निकटवर्ती ग्राम चक फाजलपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर दो पक्षों में आमने-सामने से झड़प हो गई. गाली-गलौज से शुरू हुई बात मारपीट से लेकर पथराव तक पहुंच गई. दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के चलते गांव में सनसनी फैल गई और पथराव होने पर अफरा-तफरी का महौल उत्पन्न हो गया. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया.