लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: महिला आरक्षण बिल पर सपा-कांग्रेस को मायावती ने दिखाया आईना, उनकी नाराजगी क्यों है वाजिब?

बसपा प्रमुख मायावती ने महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस और सपा के स्टैंड को राजनीतिक स्वार्थ बताया है. उन्होंने SC, ST और OBC महिलाओं के लिए अलग उप-कोटा की मांग करते हुए इन पार्टियों के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

Mayawati, BSP, Kanshi Ram, Congress, SP, Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, UP News, UP Politics, मायावती, बसपा, बीएसपी, कांशीराम, कांग्रेग, सपा, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, यूपी न्यूज, यूपी की राजनीति
UP News
social share
google news

महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर संसद में विशेष सत्र के दौरान फिर से बहस छिड़ गई है. 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में देने का प्रावधान लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ रहा है. इस मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और कांग्रेस को सीधा आईना दिखाया है. उन्होंने इन पार्टियों के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाए हैं और SC, ST तथा OBC समाज की महिलाओं के लिए अलग से उप-कोटा (sub-quota) की मांग दोहराई है. मायावती का तर्क है कि बिना इस व्यवस्था के महिला आरक्षण का असली उद्देश्य अधूरा रह जाएगा.