लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं यूपी के IAS समीर वर्मा जिन्होंने अक्टूबर 2025 में नहीं ली जॉइनिंग और 6 महीने से हैं लापता?

IAS Sameer Verma Profile: IAS समीर वर्मा कौन हैं? जानिए 2002 बैच के उस आईएएस अधिकारी के बारे में जो 6 महीने से बिना अनुमति लापता हैं और अब उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

IAS Sameer Verma
IAS Sameer Verma
social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों IAS समीर वर्मा नाम की चर्चा है. चर्चा काम को लेकर नहीं, बल्कि 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर वर्मा पिछले 6 महीने से लापता बताए जा रहे हैं. उन्होंने सरकार द्वारा दी गई नई पोस्टिंग पर जॉइन नहीं किया है, जिसे शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है. अब खबर है कि अनुशासन तोड़ने के आरोप में उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है. समीर वर्मा इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. आइए खबर में आपको बताते हैं कौन हैं वो?