लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में सीएम योगी की रैली के समय दरोगा को चढ़ा शराब का नशा, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ ये हाल

ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर में सीएम योगी की रैली के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए उप निरीक्षक चौबे सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान उनके बेहोश होने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया.

social share
google news

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की संयुक्त रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है. ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक (SI) चौबे सिंह शराब के नशे में धुत पाए गए और अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए. उनकी यह हालत देख वहां मौजूद लोग और अन्य पुलिसकर्मी दंग रह गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.