आंबेडकर मूर्तियों की सुरक्षा के लिए नया नियम, अब छत्र और बाउंड्री बनाना हुआ अनिवार्य
फिरोजाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने छत्र और बाउंड्री बनाना अनिवार्य कर दिया है. जमीन विवाद के कारण रुके इस कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की जा रही है.
ADVERTISEMENT
फिरोजाबाद के सेल रोड स्थित दलित बाहुल्य क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों के संरक्षण को लेकर सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. अब सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित बाबा साहब की मूर्तियों के ऊपर छत्र लगाना और उनके चारों ओर बाउंड्री बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य मूर्तियों को धूप, बारिश और खराब मौसम से बचाना है. हालांकि, यह नियम एक महीने पहले ही लागू कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर जमीन विवाद और कुछ सामाजिक मतभेदों के कारण निर्माण कार्य में रुकावटें आ रही हैं, जिससे मूर्तियों की उचित देखभाल और सुरक्षा प्रभावित हो रही है.