Amethi Crime News: अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 25000 के इनामी शातिर अपराधी अरमान गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Amethi News: अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अपराधी अरमान को गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर एक्ट में वांछित इस शातिर बदमाश के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News: अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई.