लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, विकास मार्केट में गंदगी उजागर, संचालकों को सख्त चेतावनी

मथुरा नगर निगम ने डीग गेट से क्वालिटी चौराहे तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सह नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व में अवैध कब्जे हटाए गए और दुकानदारों को चेतावनी दी गई.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura News: मथुरा नगर निगम द्वारा 'अतिक्रमण अभियान' के तहत अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. नगर निगम के सह नगर आयुक्त राकेश त्यागी की मौजूदगी में यह अभियान शहर के प्रमुख इलाकों में चलाया गया. राकेश त्यागी ने बताया कि डीग गेट से लेकर चौक बाजार, होली गेट होते हुए विकास मार्केट और क्वालिटी चौराहे तक यह अभियान चलाया गया.