लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के मदरसन कंपनी में बवाल के बाद बढ़ी सुरक्षा, कर्मचारियों की सैलरी को लेकर आ गया ये अपडेट

ADVERTISEMENT

Noida News: नोएडा की मदरसन कंपनी में हुए प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई और कर्मियों की सैलरी बढ़ाई गई. पुलिस बल तैनात है और माहौल नियंत्रण में रखा गया है.

social share
google news

Noida News: मदरसन कंपनी नोएडा फेज 2 के बाहर हाल ही में उग्र प्रदर्शन हुआ था जिसमें कुछ गाड़ियां जलाई गई और तोड़फोड़ हुई.पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी हमलों की चपेट में आईं. इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि माहौल शांत और नियंत्रित रहे. कंपनी के बाहर अभी भी तोड़ी गई गाड़ियों और टूटे शीशों के निशान साफ देखे जा सकते हैं.