लेटेस्ट न्यूज़

3 अलग-अलग स्लैब... जानें नोएडा-गाजियाबाद और बाकी यूपी की मजदूरी दरों में कितना है अंतर?

Noida Labour Movement Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने 20000 न्यूनतम वेतन की खबरों को भ्रामक बताया है. सरकार ने अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरें जारी की हैं और जल्द ही वेज बोर्ड के गठन का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida Labour Movement Update: नोएडा में मजदूरों के आंदोलन और वेतन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. सरकार ने 20000 रुपये न्यूनतम वेतन की खबरों को भ्रामक करार देते हुए वर्तमान दरों और भविष्य की योजना का ब्यौरा साझा किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी सूचनाएं पूरी तरह मनगढ़ंत और आधारहीन हैं. जानकारी दी गई है कि नई श्रम संहिताओं के तहत फ्लोर वेज तय करने की प्रक्रिया अभी चल रही है.