UPTak Baithak Logo

अब अखिलेश यादव भी करेंगे मुजफ्फरनगर में रैली, SP सांसद हरेंद्र मलिक ने ली जिम्मेदारी!

ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मालिक ने सीएम योगी और जयंत चौधरी की रैली में निमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की आगामी ऐतिहासिक रैली और अखिलेश यादव के आगमन का ऐलान करते हुए किसानों व रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा.

social share
google news

मुजफ्फरनगर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सांसद हरेंद्र मालिक ने अपने 50 वर्षों के व्यापक राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी की आगामी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मेगा रैली में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव स्वयं शामिल होंगे, जो न केवल विपक्ष को चुनौती देगी बल्कि क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार का प्रदर्शन भी करेगी.