योगी-जयंत के मंच पर रालोद के MLA गुलाम मोहम्मद की No Entry! पुलिस ने ये कहते हुए रोका तो आया सियासी उफान
UP News: रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद चीफ जयंत चौधरी की संयुक्त रैली में पहुंचे. मगर वहां एसएसपी ने उन्हें नो एंट्री दे दी.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: सोमवार के दिन पश्चिम यूपी से ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने यूपी खासकर पश्चिम यूपी की राजनीति को हिला कर रख दिया. दरअसल यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद चीफ जयंत चौधरी ने साथ में रैली की. भाजपा-रालोद की ये संयुक्त रैली मुजफ्फरनगर में हुई. मगर तभी रालोद के मुस्लिम विधायक के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया और राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया.