लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Transport Update: रायबरेली में ग्रामीणों की बल्ले-बल्ले! अब गांव से शहर तक का सफर होगा आसान, इन 9 रूटों पर शुरू हुई नई बस सेवा

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब ग्रामीणों का सफर आसान होगा. डीएम की मंजूरी के बाद जिले के 9 रूटों पर नई प्राइवेट बसों को 'ग्रीन सिग्नल' मिल गया है. मात्र ₹1500 शुल्क पर बसें चलेंगी, जिससे डग्गामार वाहनों और भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Rae Bareli News
Rae Bareli News
social share
google news

Raebareli News: अगर आप भी डग्गामार वाहनों की छत पर लटककर या जीपों में 'भेड़-बकरी' की तरह ठुंसकर सफर करने को मजबूर थे तो अब चैन की सांस लीजिए. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ने ग्रामीणों की किस्मत के ताले खोल दिए हैं. सोमवार को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जिले के 8 नहीं, बल्कि पूरे 9 रूटों पर प्राइवेट बसों के संचालन का 'ग्रीन सिग्नल' दे दिया है.