लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में फैक्ट्रियों के मजदूरों के बाद अब मेड्स भी करने लगीं बवाल, किस इलाके में फेंके गए पत्थर?

Noida Protest News: नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में मेड्स और सफाई कर्मियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए इस आंदोलन में पथराव के दौरान पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. फैक्ट्रियों के बाद अब सोसाइटियों में न्यूनतम मजदूरी को लेकर बढ़ता तनाव प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है.

ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News
social share
google news

Noida Protest News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी के फैसले के बाद नोएडा में श्रमिक आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है.अब इस विरोध की आग फैक्ट्रियों से निकलकर पॉश हाउसिंग सोसाइटियों तक पहुंच गई है. सोमवार को नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के बाहर घरेलू कामगारों यानी मेड्स और सफाई कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. देखते ही देखते यह आंदोलन हिंसक हो गया जिसमें उपद्रवियों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ की गई. इस घटना में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं.