लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में अब घर में काम करने वाली मेड्स भी फेंक रहीं पत्थर, जमकर मचा बवाल

ADVERTISEMENT

नोएडा में घरेलू कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे. प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करने समिति बनाई.

social share
google news

नोएडा में घरेलू कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर संघर्ष तेज हो गया है. सोमवार को सेक्टर 121 की क्लियो काउंटी सोसाइटी के बाहर घरेलू महिलाएं और सफाई कर्मचारी अपनी वेतन वृद्धि की मांग लेकर सड़कों पर उतर आईं जो लंबे समय से अनसुनी रह गई थी. जब उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई तो प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर गया जिसमें पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. प्रदर्शन में बाकी मजदूर भी शामिल हुए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया है.