Ballia Fire Service Day: बलिया में अग्निशमन सेवा दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
बलिया में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर 1944 के शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई. एसपी ओमवीर सिंह ने फायर सर्विस रैली को हरी झंडी दिखाई और 20 अप्रैल तक चलने वाले जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आज राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर उन 66 शहीद अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने 1944 में मुंबई बंदरगाह पर भीषण आग बुझाते समय अपने प्राणों की आहुति दे दी थी. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने फायर स्टेशन पर शहीदों को नमन किया और शहर में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.