लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आने वाले मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, इस बार बारिश कम होगी या ज्यादा?

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 2026 के मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया है. अल नीनो के प्रभाव के कारण यूपी में इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. जानिए इसका कारण और कृषि पर होने वाला असर.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस साल मॉनसून की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है. विभाग के मुताबिक, साल 2026 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से कम रहने की प्रबल संभावना है. यानी इस बार खेतों को तरबतर करने वाली वैसी झमाझम बारिश की उम्मीद कम है, जैसी हर साल होती है.