लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Illegal Mining: मथुरा में रात के अंधेरे में मिट्टी माफिया का खेल जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य, ग्रामीणों में आक्रोश

Mathura News: मथुरा के राया क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काला खेल जारी है. खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान हैं.

ADVERTISEMENT

Mathura Illegal Mining
Mathura Illegal Mining
social share
google news

Mathura News: मथुरा के राया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का खेल लगातार जारी है. लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर पूरी तरह मौन नजर आ रहा है. क्षेत्र में रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और जेसीबी मशीनों व डंपरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है. स्थानीय निवासी राजकुमार चौधरी का आरोप है कि जब रात में अधिकारी चैन की नींद सो रहे होते हैं. उसी दौरान खनन माफिया धरती का सीना चीरने में जुटे रहते हैं. यह अवैध खनन कार्य रात भर चलता है, जिससे न केवल सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है.