लेटेस्ट न्यूज़

अब जो भी कहूंगा... ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक ने बीमार हालत में अस्पताल से करी अपील, कह दी ये बात

Alok Maurya hospitalized: ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आलोक मौर्य ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है. वहीं, पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य ने सुलह की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि उनका तलाक का केस कोर्ट में जारी है.

ADVERTISEMENT

Alok Maurya hospitalized
Alok Maurya hospitalized
social share
google news

Alok Maurya hospitalized: ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य. उत्तर प्रदेश निवासी ये दंपति अक्सर चर्चा के केंद्र में रहते हैं. ज्योति मौर्य PCS अधिकारी हैं और मौजूदा वक्त में ADM के रूप में गाजियाबाद में तैनात हैं. वहीं, उनके पति आलोक मौर्य सफाईकर्मी हैं. दोनों के शादीशुदा जीवन में उथल-पुथल तब मची जब कुछ साल पहले आलोक ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ज्योति को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाया और अब वो उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच सुलह की खबरें आ रही थीं. मगर इस मामले में ज्योति की चुप्पी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए. इस बीच खबर मिली है कि तबीयत खराब होने के बाद आलोक अस्पताल में भर्ती हुए और उन्होंने वहां से एक अपील भी की.