लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा एयरपोर्ट पर 799 रुपये के लड्डू में मिली फफूंदी, एक्सपायरी से पहले मिठाई खराब होने पर यात्री ने मांगा रिफंड

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिकने वाली मिठाई की गुणवत्ता को लेकर एक यात्री ने सवाल उठाए हैं. यात्री का दावा है कि उसने एयरपोर्ट परिसर से 400 ग्राम बूंदी के लड्डू का पैकेट 799 रुपये में खरीदा, लेकिन पैकेट खोलने पर उसमें फफूंदी दिखाई दी.

ADVERTISEMENT

Noida Airport Laddu Complaint News
Noida Airport Laddu Complaint News
social share
Google CTA

Noida Airport Laddu Complaint News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिकने वाली मिठाई की गुणवत्ता को लेकर एक यात्री ने सवाल उठाए हैं. यात्री का दावा है कि उसने एयरपोर्ट परिसर से 400 ग्राम बूंदी के लड्डू का पैकेट 799 रुपये में खरीदा, लेकिन पैकेट खोलने पर उसमें फफूंदी दिखाई दी. इसके बाद उसने लड्डू की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, यूपी पुलिस और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की. यात्री ने भुगतान की गई रकम वापस करने की मांग भी उठाई है. शिकायत सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लिया है.