पहचान पत्र में फर्जीवाड़ा कर नाबालिग से संग कर दिया गंदा काम, जब पकड़ा गया 'फर्जी नेता' तब पता चली ये कहानी
कानपुर के नजीराबाद में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और पहचान पत्र में हेराफेरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी और होटल स्टाफ सहित 5 लोगों पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है. आरोपी ने खुद को भाजपा का सदस्य बताकर और शादी का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक शोषण किया. इस अपराध को अंजाम देने के लिए आरोपी ने जालसाजी का सहारा लेते हुए नाबालिग के पहचान पत्र (ID) में फर्जी तरीके से बदलाव किए, ताकि वह उसे होटल ले जा सके. जब पीड़िता ने अपने परिजनों को इस आपबीती के बारे में बताया, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी और होटल मैनेजर सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.