लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं बिरहा गाने वाले IAS अधिकारी विश्राम यादव? जमकर वायरल हो रहा उनका ये वीडियो

मिर्जापुर के एडीएम डॉ. विश्राम का बिरहा गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. प्रमोटेड आईएएस अधिकारी ने लोकगीतों के प्रति अपने लगाव और इन्हें बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

अक्सर फाइलों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले अधिकारी जब लोक विधाओं के रंग में रंगते हैं, तो वह पल खास हो जाता है. ऐसा ही कुछ मिर्जापुर में देखने को मिला, जहाँ एडीएम डॉ. विश्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह पारंपरिक 'बिरहा' गाते नजर आ रहे हैं. उनके इस अंदाज ने न केवल वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि इंटरनेट पर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं.