अजीबोगरीब रस्में और किडनैपिंग... कानपुर की किशोरी को रूमाना खातून के चंगुल से पुलिस ने ऐसे छुड़ाया
कानपुर की किशोरी को समलैंगिक संबंध का बहाना देकर बंगाल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी महिला को गुड़गांव से गिरफ्तार किया. किशोरी सुरक्षित बरामद की गई है.
ADVERTISEMENT
कानपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक किशोरी को समलैंगिक संबंधों का झांसा देकर बहलाने-फुसलाने और अगवा करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. 5 अप्रैल को लापता हुई इस किशोरी के परिजनों ने 7 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से किशोरी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में ट्रेस की और अंततः आरोपी महिला को गुड़गांव के पास उस समय दबोच लिया जब वह किशोरी को लेकर ट्रेन से जा रही थी. किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है.