लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में बोले सीएम योगी- 'महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है विकास', ये सब भी कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर में नारी सशक्तिकरण और विकास परियोजनाओं का आगाज़ किया. अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के अनावरण के साथ सीएम ने महिलाओं के लिए 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्व का समर्थन किया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल की है. मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही लोक माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. मंच पर जयंत चौधरी की मौजूदगी ने इस अभियान को राजनीतिक मजबूती प्रदान की, जहाँ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दोनों नेताओं ने एकजुटता दिखाई.