कानपुर में खाने की टेबल पर चिकन पीस के लिए भिड़े दूल्हे के चाचा और लड़की पक्ष वाले, फिर पंचायत ने ऐसे सुलझाया मामला
कानपुर के बिल्हौर में निकाह के दौरान चिकन के लेग पीस को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिस और पंचायत के दखल के बाद मामला सुलझा और निकाह संपन्न हुआ.
ADVERTISEMENT
कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक निकाह के दौरान खाने की मेज पर छिड़ा विवाद चर्चा का विषय बन गया है. मामला 11 अप्रैल का है, जब मऊ से आई बारात में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक 'चिकन के लेग पीस' को लेकर बाराती और घराती आमने-सामने आ गए. दरअसल, खाने की टेबल पर रखे गए लेग पीस अचानक खत्म हो गए क्योंकि शुरुआती मेहमानों ने अपनी थालियों में जरूरत से ज्यादा हिस्सा ले लिया था. जब दूल्हे के चाचा ने अपने लिए लेग पीस की मांग की, तो लड़की पक्ष ने जवाब दिया कि स्टॉक पर्याप्त था और आपके ही बाराती सारा खाना खत्म कर चुके हैं. यही छोटी सी बात बड़े विवाद की जड़ बन गई.