लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में जरा सी बात पर कट्टा तानकर बरसीं ताबड़तोड़ गोलियां, खौफनाक मंजर का लाइव वीडियो आया सामने

Mathura Crime News: मथुरा के महोली गांव में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए हैं.

ADVERTISEMENT

Mathura Viral Video
Mathura Viral Video
social share
Google CTA

Mathura Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पक्षों के बीच जरा सी बात पर ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. किसी फिल्म की शूटिंग की तरह कई बदमाश हाथों में अवैध कट्टा लहराते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आए. दिनदहाड़े हुए इस भयानक बवाल में दोनों तरफ से चलीं गोलियों के कारण 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस दुस्साहसिक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की साख पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.