UPTak Baithak Logo

आगरा घूमने आई रूसी महिला किरा सुवोरोवा के साथ टैक्सी ड्राइवर ने बीच सड़क की छेड़खानी? लेकिन ASP सुकन्या शर्मा ने अलग ही कहानी बता दी

Agra Viral Video: आगरा घूमने आई रूसी महिला पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच में छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोपों को गलत बताया. पुलिस के मुताबिक टैक्सी ड्राइवर ने सिर्फ रास्ता पूछा था, वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश किया गया.

ADVERTISEMENT

Agra Viral Video
Agra Viral Video
social share
google news

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रूसी महिला पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रूसी महिला पर्यटक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ये आरोप लगाया है कि उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अभद्रता की गई. हालांकि आगरा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए साफ किया है कि रूसी महिला पर्यटक के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अश्लीलता नहीं हुई थी बल्कि वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.