सीएम योगी के भाषण के दौरान स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि हजारों लोग देखने लगे सीएम का पैर!
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मेदिनीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी. शुभेंदु अधिकारी के साष्टांग प्रणाम और योगी के 'डेमोग्राफी' वाले बयान ने बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है.
ADVERTISEMENT
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. मेदिनीपुर में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान तब बेहद खास पल देखने को मिला, जब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपनी चप्पलें उतारकर और साष्टांग प्रणाम कर सीएम योगी का स्वागत किया. योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी से शुभेंदु का हाथ थामकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, जिसके बाद पूरी रैली जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी.