कानपुर में खुद को बीजेपी नेता बताने वाले कृष्णा पांडे ने 16 साल की लड़की संग 19 बार किया रेप, क्या है असली कहानी?
Kanpur Crime News: कानपुर में खुद को पूर्व बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाले युवक पर 16 साल की छात्रा संग शादी का झांसा देकर 19 बार रेप करने का आरोप लगाया है. आरोपी ने पीड़िता के पहचान पत्र में फर्जीवाड़ा कर उसे होटलों में ले जाकर शोषण किया.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां खुद को बीजेपी का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाले एक युवक अनुभव उर्फ कृष्णा पांडे पर 16 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ 19 बार रेप करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि युवक ने न सिर्फ छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया बल्कि नाबालिग होने के बावजूद होटल में कमरा लेने के लिए उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि के साथ फर्जीवाड़ा भी किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.