चंदौली में सिपाही सत्येंद्र यादव की इस गलत करतूत का पता चलते ही SP आकाश पटेल ने कर लिया गिरफ्तार
चंदौली में पशु तस्करों की मदद करने वाले सिपाही सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी सिपाही पुलिस मूवमेंट की सटीक जानकारी तस्करों को लीक करता था. एसपी आकाश पटेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग में मौजूद काली भेड़ों और तस्करी सिंडिकेट को कड़ी चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Chandauli News
Chandauli News: जब कानून के रखवाले ही अपराधियों के मददगार बन जाएंतो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां यूपी पुलिस का एक सिपाही पशु तस्करों के लिए 'ट्रैफिक गाइड' का काम कर रहा था. आरोपी सिपाही सत्येंद्र यादव वर्दी की आड़ में तस्करों को पुलिस की लोकेशन और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था. मामले का खुलासा होने के बाद चंदौली एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को उसके गृह जनपद अंबेडकर नगर से गिरफ्तार करवाकर जेल भेज दिया है.