लेटेस्ट न्यूज़

महाराष्ट्र के मालेगांव में गोरखपुर के दो सगे भाइयों का कत्ल, कहां के रहने वाले हैं आरोपी?

ADVERTISEMENT

गोरखपुर के दो भाइयों की महाराष्ट्र के मालेगांव में हत्या कर दी गई. मजदूरी करने वाले इन भाइयों का परिवार अब बेसहारा है. परिजनों ने सिद्धार्थनगर के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

social share
google news

गोरखपुर के दो सगे भाइयों की महाराष्ट्र के मालेगांव में हुई निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले अनीश और निखिल सहानी अचानक हुई इस हिंसा का शिकार हो गए, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन या परिणाम नहीं मिला है.