चित्रकूट में दलित किशोरी संग रेप का केस बदला! परिवार का आरोप… अब पीड़िता ने छोड़ी दुनिया तो SP ने सारी कहानी खोल दी
Chitrakoot Dalit Girl Case: यूपी के चित्रकूट में 17 साल की दलित युवती ने सुसाइड कर लिया. इस मामले की जो कहानी सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Chitrakoot Dalit Girl News: यूपी के चित्रकूट में होली के दिन पानी भरने गई दलित छात्रा के साथ कथित रेप हुआ. बंधक बनाकर छात्रा के साथ खेत में 2 घंटे तक कथित हैवानियत की गई. मामला सामने आया और इंसाफ की बातें हुईं. छात्रा को लगा कि उसके साथ दरिंदगी करने वाले हैवानों को सजा मिल जाएगी. मगर छात्रों को यहां भी निराशा हाथ लगी. सिस्टम से हारकर अब रेप पीड़ित छात्रा ने मौत को गले लगा लिया.