लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह का किया फर्जी एनकाउंटर? MLC देवेंद्र सिंह अपनी ही सरकार पर भड़के

ADVERTISEMENT

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने सीएम योगी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मामला एक बीजेपी बूथ अध्यक्ष, अभिषेक सिंह के कथित 'फर्जी एनकाउंटर' से जुड़ा है. एमएलसी ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित अपराध करार दिया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.