साउथ की फिल्म में दिखेगा पवन सिंह का जलवा, उससे पहले ही खुशी तिवारी संग इस गाने में दिखी उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया ए जान' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें खुशी तिवारी संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है. इसके साथ ही पवन सिंह साउथ की पैन-इंडिया फिल्म 'डकैत' से अपना बड़ा डेब्यू करने जा रहे हैं जिसे लेकर फैंस में भारी उत्साह है.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh New Song
Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार यानी पवन सिंह इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं. एक तरफ जहां उनके नए गानों का यूट्यूब पर राज है. वहीं दूसरी तरफ वह साउथ की पैन-इंडिया फिल्म डकैत से अपने डेब्यू को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में विवादों और अंजलि राघव से माफी मांगने के मामले को पीछे छोड़ते हुए पवन सिंह अब अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'सड़िया ए जान' को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. महज कुछ ही घंटों में इस गाने ने मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर अपनी ताकत दिखा दी है.