लेटेस्ट न्यूज़

स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, कनेक्शन काटने और गलत बिलिंग पर दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग की शिकायतों की जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं. उपभोक्ताओं को समय पर सटीक बिल और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर मिल रही ओवरबिलिंग की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लिया है. गुरुवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की गहन जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि उपभोक्ता की कोई गलती नहीं है, तो किसी भी कीमत पर उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए.