कासगंज में यादव मोहल्ले में पहुंचते ही अंबेडकर शोभायात्रा पर हुआ पथराव! 1 घंटे तक चले खूब पत्थर फिर DM-SP ने लिया एक्शन
UP News: अंबेडकर जयंती के दौरान यूपी के कासगंज में जबरदस्त हंगामा हुआ. यहां शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया. 1 घंटे तक पथराव चला. मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के कासगंज में जमकर हंगामा हुआ. कासगंज के थाना सहावर के चहका गुनार गांव में अंबेडकर शोभायात्रा निकल रही थी. इस दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया. शोभायात्रा पर जैसे ही पथराव हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान करीब 1 घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव चलता रहा. मामले को संभालने पहुंची पुलिसकर्मियों की टीम में से एक पुलिसकर्मी भी इस पथराव के दौरान घायल हो गया.