लेटेस्ट न्यूज़

पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा... हरदोई में BJP विधायक श्याम प्रकाश के बिगड़े बोल, PM मोदी और CM योगी को बताया 'जिंदा भगवान'

ADVERTISEMENT

हरदोई में अंबेडकर जयंती पर बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को 'जिंदा भगवान' बताते हुए पाखंड छोड़ने की सलाह दी.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित पासी समाज के महासम्मेलन में सियासत उस वक्त गरमा गई, जब बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने मंच से विवादित टिप्पणी कर दी. गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश ने मूर्ति पूजा पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'जीवित भगवान' की संज्ञा दे डाली. उनके इस बयान के बाद अब यह बहस छिड़ गई है कि यह अंधविश्वास के खिलाफ आवाज है या करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट.