लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Court Verdict: रायबरेली में पति-पत्नी को उम्रकैद, 8 साल पहले रची थी खौफनाक साजिश

Raebareli News: रायबरेली पुलिस के 'ऑपरेशन कन्विक्शन' में बड़ी जीत मिली है.हत्या के एक मामले में कोर्ट ने पति-पत्नी को उम्रकैद और 3.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. पुलिस की प्रभावी पैरवी के कारण दोषियों को जेल भेजा गया.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
Google CTA

Raebareli News: रायबरेली पुलिस के अपराधियों को सजा दिलाने वाले अभियान 'ऑपरेशन कन्विक्शन' को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जिले की विशेष अदालत (एससी/एसटी एक्ट) ने वर्ष 2018 के एक चर्चित हत्याकांड में पति और पत्नी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों दोषियों पर कुल 3 लाख 10 हजार रुपये का भारी अर्थदंड भी लगाया है.