पत्नी के अफेयर का हुआ शक तो नितिन ने तलवार से अभिषेक पर इस तरह कर दिया भयानक हमला, कान हो गया अलग
Ghaziabad Sword Attack: गाजियाबाद के गोकुलधाम सोसाइटी में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने पड़ोसी अभिषेक पर तलवार से जानलेवा हमला किया. हमले में युवक का कान कट गया.सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Sword Attack
Ghaziabad Sword Attack: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले नितिन नाम के एक व्यक्ति ने अचानक रास्ते से गुजर रहे अभिषेक नाम के एक युवक पर तलवार से हमला करना शुरू कर दिया. जब तक अभिषेक कुछ समझ पाता तब तब उसके कान कट चुके थे. वह खून से लथपथ हाल में रास्ते में गिर पड़ा. लेकिन नितिन ने अभिषेक पर इस तरह जानलेवा हमला क्यों किया. सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिषेक को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका अफेयर अभिषेक के साथ है. इसी शक के चक्कर में उसने अचानक अभिषेक पर हमला बोल दिया.