बदसलूकी ने बुजुर्ग को रुलाया... जमीन विवाद की गुहार पर मिली गाली और धमकी! अब नप गए दारोगा साहब
हरदोई के कछौना थाने में एक बुजुर्ग फरियादी के साथ पुलिस की अभद्रता का वीडियो सामने आया है. आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. यह घटना 'मित्र पुलिस' के दावों पर सवाल खड़े करती है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से 'मित्र पुलिस' के दावों की पोल खोलती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. कछौना थाने में न्याय की गुहार लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग के साथ पुलिसकर्मियों ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उन्हें अपमानित कर थाने से भगाने की कोशिश भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.