लेटेस्ट न्यूज़

झांसी मर्डर मिस्ट्री! मणिपुर की ईसाई युवती का शव कब्रिस्तान में दफनाने की कोशिश... सहेली के दावों पर गहराया शक

ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News: झांसी में मणिपुर की एक ईसाई युवती की संदिग्ध मौत के बाद उसे मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाने की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है.

social share
google news

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत और उसके शव को गुपचुप तरीके से दफनाने की कोशिश ने सनसनी फैला दी है. 16 अप्रैल को हुई इस घटना में उस वक्त नया मोड़ आया, जब ईसाई (क्रिश्चियन) समुदाय की मृतका को मुस्लिम रीति-रिवाजों से दफनाने का प्रयास किया गया. कब्रिस्तान प्रशासन की सतर्कता के कारण मामला पुलिस तक पहुंचा और अब इस रहस्यमयी मौत की परतें खुलनी शुरू हुई हैं.