IAS की नौकरी से इस्तीफा देने वाले अभिषेक सिंह लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? इस पार्टी और सीट से मैदान में उतरने की चर्चा
ADVERTISEMENT
इस्तीफा देने वाले आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने राजनीति में कदम रखते हुए जौनपुर में सक्रियता बढ़ा दी है. निषाद पार्टी के साथ उनकी नजदीकियों और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट.
पूर्वांचल की राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा चर्चा का केंद्र बना हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद अभिषेक सिंह अब पूरी तरह से राजनीतिक और सामाजिक मैदान में उतर चुके हैं. कभी बॉलीवुड की चकाचौंध और कभी प्रशासनिक गलियारों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिषेक सिंह का लक्ष्य अब जौनपुर जनपद का विकास और सक्रिय राजनीति है. चर्चा है कि वे जौनपुर की जफराबाद विधानसभा सीट से अपनी चुनावी पारी का आगाज कर सकते हैं.
